कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर सरसवाही में जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिला एवं बाल विकास की सहायक संचालक सुश्री वनश्री कुर्वेती द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षक गण को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में बताया गया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि विवाह की वैधानिक आयु लड़की के लिए 18 वर्ष एवं लड़के के लिए 21 वर्ष है। इससे कम आयु में विवाह करना कानूनन अपराध है।कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी श्री मनीष तिवारी द्वारा छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया की कम आयु में विवाह करने के क्या दुष्परिणाम होते हैँ। अतः आवश्यक है कि प्रत्येक बालिका को पढ़ने और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों। बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098, एकीकृत आपातकालीन रिस्पांस नंबर 112 या 181 पर सम्पर्क करें।वहीं प्राचार्य श्री शत्रुघ्न त्रिपाठी ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हम बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण का संदेश घर-घर तक पहुचायें। तदुपरांत लगभग तीन सौ छात्राओं, शिक्षकगण एवं अधिकारियों द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण की शपथ ली गई।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर सरसवाही में जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








