Home इंदौर उद्यम संस्कार शिविरों के आयोजन को लेकर प्रशिक्षण संपन्न.

उद्यम संस्कार शिविरों के आयोजन को लेकर प्रशिक्षण संपन्न.

26
0

जबलपुर,
जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उद्यमिता का विकास करने तथा स्वरोजगार योजनाओं की सहायता से स्वयं की इकाई अथवा व्यवसाय स्थापित करने के लिये प्रेरित करने जिले में बुधवार 24 दिसम्बर से उद्यम संस्कार शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उद्यम संस्कार शिविर प्रत्येक बुधवार को सभी विकासखंडों में दो-दो क्लस्टर में लगाये जायेंगे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत की अध्यक्षता में आज गुरुवार को जिला पंचायत सभा गृह में उद्यम संस्कार शिविरों के आयोजन के सम्बंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उद्यम संस्कार शिविरों में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को विशेषज्ञों द्वारा सेक्टर के चयन से लेकर बाजार की संभावनाओं, मांग, उत्पादों की पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा तथा स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन फार्म भरवाए जाएंगे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here