Home इंदौर परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया सघन जांच अभियान 23 वाहनों पर...

परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया सघन जांच अभियान 23 वाहनों पर हुई कार्यवाही 1 लाख 97 हजार रुपये से अधिक वसूला गया शमन शुल्क

22
0

कटनी  –  बिना परमिट, फिटनेस तथा लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक जिले के विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।  अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल ने बताया कि अभियान के दौरान कटनी–मैहर मार्ग एवं कटनी–जबलपुर मार्ग पर कुल 138 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 23 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 97 हजार 820 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।इस दौरान कटनी–मैहर मार्ग पर थाना कुठला अंतर्गत की गई जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इस मार्ग पर वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 0957 से 34 हजार 160 रुपये, डीएल 1 एलअआर 9214 से 39 हजार 160 रुपये, एमपी 20 जेडई 5917 से 18 हजार रुपये, एम‍पी 21 एल 1012 से 5 हजार रुपये, एमपी 20 जीए 9585 से 5 हजार रूपये तथा एमएच 40 डीएल 2902 से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इन वाहनों में परमिट, टैक्स अथवा अन्य वैधानिक दस्तावेजों में कमी पाई गई थी।इसी प्रकार कटनी–जबलपुर मार्ग पर थाना यातायात अंतर्गत सघन जांच की गई। इस मार्ग पर एमपी 21 आर 5003 से 15 हजार रुपये, एमपी 21 आर 2237 से 5 हजार रुपये, एमपी 20 जीए 5841 से 10 हजार रुपये, एमपी 21 आर 3011 से 10 हजार रुपये, एमपी 20 जीए 6032 से 5 हजार रुपये, एमपी 21 आर 4069 से 5 हजार रुपये, एमपी 21 आर 3575 से 5 हजार रुपये, एमपी 07 जेडवाय 1323 से 3 हजार रुपये, एमपी 16 जीए 1183 से 5 हजार रुपये, एमपी 21 एल 0991 से 1 हजार रुपये, एमपी 04 वायके 7817 से 1 हजार रुपये, एमपी 18 डीए 0146 से 2 हजार रुपये, एमपी 20 एलबी 4076 से 1 हजार रुपये, एमपी 20 जीए 7372 से 500 रुपये, एमपी 21 जी 0784 से 1 हजार रुपये, एमपी 21 जी 6084 से 1 हजार रुपये तथा यूपी 14 डीटी 7333 से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर थाना यातायात में कुल चार वाहनों को जब्‍त कर सुरक्षार्थ रखा गया। इसके अतिरिक्त एक बस वाहन क्रमांक आरजे 27 पीबी 2806 को कटनी–जबलपुर मार्ग पर बिना परमिट संचालित पाए जाने पर जब्‍त कर परिवहन कार्यालय कटनी में सुरक्षित रखा गया। वहीं, एक ऑटो रिक्शा को भी नियमों के उल्लंघन के चलते जप्त कर आरटीओ कार्यालय कटनी में सुरक्षार्थ रखा गया।अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी श्री पॉल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी वैध दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा, टैक्स एवं ड्राइविंग लाइसेंस अद्यतन रखें और परिवहन नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here