कटनी – मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्व सहायतासमूह की 35 महिलाओं को प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता द्वारा कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए श्याम श्री गौसंरक्षण गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म तेवरीका भ्रमण कराया गया। जहां जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा केंचुआ निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा निर्माण विधि बर्मी वाश के निर्माण एवं फसलों में उपयोग का अवलोकन कराया गया। गौशाला प्रबंधन गाय की विभिन्न नस्ल साहिवाल गिर हरियाणा तथा उनसे प्राप्त होने वाले दूध की मात्रा संतुलित पशु आहार नेपियर घास गोबरगोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग गायों में विभिन्न रोग एवं उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई। महिलाओं को प्रकाश खाद एवं ईंधन प्रयोग के लिए बायोगैस संयंत्र। एजोला निर्माण का अवलोकन कराया गया इसका उपयोग दूध के अधिक उत्पादन के लिए किया जाता है क्योंकि इसमें 25 से 30% प्रोटीन पाया जाता है धान में उपयोग करने से नाइट्रोजन की मात्रा एक तिहाई कम देनी पड़ती है। जैविक सब्जियां तथा फसलों का अवलोकन कराया गया। इसके पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में जैविक बीज उपचार का प्रयोग प्रदर्शन तथा केंचुआखाद बनाने की तकनीकी जानकारीतथा केंचुआ खाद से वार्षिक आय एवं केंचुआ खाद बनाने के लिएकेंचुआ बेड का अवलोकन कराया गया। भ्रमण के समय प्रशिक्षण समन्वयक अनुपम पांडे तथा फॉर्मकेकर्मचारी तिवारी जी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वसहायता समूह की महिलाओं को डेयरी एवं जैविक कृषि फार्म का अवलोकन कराया गया
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








