Home इंदौर नगर के मुख्य मार्गों के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को हॉकर्स जोन में...

नगर के मुख्य मार्गों के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को हॉकर्स जोन में शिफ्ट कराने, निगम प्रशासन के प्रयास हो रहे फलीभूत सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात उपलब्ध कराने बनाने की दिशा में की जा रही प्रभावी पहल

25
0

कटनी  –  नगर के मुख्य मार्गों पर यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध बनाने की दिशा में निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अब सार्थक परिणाम दिखने लगे हैं।नगर निगम की अतिक्रमण शाखा द्वारा मुख्य मार्गों के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को जिला चिकित्सालय के सामने स्थित हॉकर्स जोन में शिफ्ट कर मुख्य मार्गों की आवागमन व्यवस्था को अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु की जा रही कार्यवाही फलीभूत होती नजर आ रही है।अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए निर्देशों के अनुपालन में नगर के मुख्य बाजार क्षेत्रों के मार्गों के किनारे अस्थायी रूप से लगने वाली सब्जी दुकानों के कारण  जाम लगने की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के हेतु जिला चिकित्सालय के सामने स्थित हॉकर्स जोन में सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट करने का कार्य मिशन मोड पर किया जा रहा है। इस कार्यवाही से जहां एक ओर यातायात व्यवस्था में सुधार परिलक्षित हुआ है, वहीं दूसरी ओर नागरिकों को एक निर्धारित स्थल से ही सब्जी बाजार उपलब्ध हो सकेगा।

व्यवसायियों का मिल रहा सहयोग

उल्लेखनीय है कि नगर निगम की इस कार्यवाही में फुटकर सब्जी व्यवसायियों द्वारा भी  सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे अभियान को सफल बनाने में मदद मिल रही है। नगर निगम प्रशासन द्वारा हॉकर्स जोन को व्यवस्थित बाजार स्थल के रूप में और अधिक विकसित कर शीघ्र ही शेष फुटकर सब्जी विक्रेताओं को भी शिफ्ट करने के प्रयास भी जारी है।

ये प्रयास भी समानांतर जारी

नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात उपलब्ध कराने बनाने की दिशा में निगम प्रशासन द्वारा समन्वित एवं सतत प्रयास किए जा रहे है जिसके तहत मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने, सार्वजनिक मार्गों में दुकान सामग्री रखकर व्यवसाय करने वालों पर जुर्माना लगाने तथा मार्ग में अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों पर पुलिस विभाग के सहयोग से स्पॉट फाइन की कार्यवाही के साथ ही चिन्हित पार्किंग स्थलों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कराने की दिशा में समानांतर प्रयास किए जा रहे हैं।

नागरिकों से सहयोग की अपील

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से व्यवस्थित स्थल हॉकर्स जोन से सब्जी खरीदकर नगर की सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु की जा रही इस महत्वपूर्ण पहल में सहभागी बनने की अपील की है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here