Home इंदौर नगर निगम स्वामित्व की दुकानों का बकाया किराया राशि जमा नहीं करने...

नगर निगम स्वामित्व की दुकानों का बकाया किराया राशि जमा नहीं करने पर हुई सख्त कार्यवाही बस स्टैंड की दो दुकानों में लगाया ताला

18
0

कटनी – वित्तीय वर्ष की समाप्ति के शेष दिवसों को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा निगम की राजस्व वसूली की प्रगति की सतत समीक्षा की जाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली ने निर्देश निगम के राजस्व अमले को दिए गए है।इसी तारतम्य में नगर निगम की राजस्व विभाग की टीम द्वारा निगम स्वामित्व की दुकानों की किराया राशि बकाया रहने पर मंगलवार प्रातः सख्त रुख अपनाते हुए बस स्टैंड के दो दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही निगम के राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत की गई, जिसका उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना तथा निगम आय को सुदृढ़ बनाना है।

दुकान क्रमांक 21 एवं 26 पर हुई कार्यवाही

राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि कार्यवाही के दौरान बस स्टैंड की दुकान क्रमांक 21 संचालन श्री शेख मुहम्मद पर नवंबर 2024 से 33 हजार 358 रुपए का किराया शेष था पूर्व में दो बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी इनके द्वारा किराया राशि निगम कोष में जमा नहीं की गई। इसी प्रकार दुकान क्रमांक 26 के संचालक श्री संतोष कुमार गुप्ता पर जुलाई 2022 से 23 हजार 833 रूपये की किराया राशि बकाया होने पर ताला लगाने की कार्यवाही की गई। राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित दुकानदारों को पूर्व में भी दो बार जुलाई एवं सितंबर 2025 में नोटिस जारी कर बकाया किराया जमा करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए गए थे, किंतु निर्धारित समयावधि में भुगतान न होने के कारण निगम प्रशासन को यह कठोर कदम उठाना पड़ा। निगम के राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक, बाजार शाखा प्रभारी विनोद सिंह चौहान, शरद सेन, प्रवीण दुबे की उपस्थिति में नियमानुसार तालाबंदी की गई।राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने स्पष्ट किया कि निगम संपत्तियों से संबंधित किराया एवं अन्य देयकों की समय पर अदायगी अनिवार्य है। अन्य बकायेदारों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए कहा गया है कि बकाया राशि जमा करने पर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा, अन्यथा इसी प्रकार से तालाबंदी की कार्यवाही की जाएगी।नगर निगम ने निगम स्वामित्व के समस्त दुकानदारों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अपनी बकाया किराया एवं करों का भुगतान कर निगम प्रशासन का सहयोग करें, जिससे विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं के संचालन में कोई बाधा उत्पन्न न हो।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here