जबलपुर,
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उद्यमिता का विकास करने तथा स्वयं का उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने के लिये उन्हें स्वरोजगार की योजनाओं से जोड़ने की जिला प्रशासन की अभिनव पहल के तहत उद्यम संस्कार शिविरों के आयोजनों की शुरुआत आज बुधवार को जिले के सभी सात विकासखण्ड के दो-दो क्लस्टरों और कुल चौदह स्थानों पर शिविर लगाकर की गई। जबलपुर विकासखण्ड के ग्राम सुकरी में आयोजित किये गये उद्यम संस्कार शिविर में जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत भी शामिल
हुये। उन्होंने शिविर में आये युवाओं से संवाद किया और स्वरोजगार ऋण योजनाओं की जानकारी दी। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में युवाओं को विशेषज्ञों द्वारा बाजार में उपलब्ध संभावनाओं के अनुसार इकाइयों का चयन तथा उत्पादों की मार्केटिंग पर मार्गदर्शन दिया गया। उद्यम संस्कार शिविरों में स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ बैंक अधिकारी भी bमौजूद थे। उन्होंने इन शिविरों में स्वरोजगार योजनाओं की सहायता से स्वयं का उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने के लिये ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी युवाओं को दी। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक के अनुसार उद्यम संस्कार शिविरों की शुरुआत में बुधवार को ये शिविर जबलपुर विकासखण्ड के ग्राम सुकरी एवं हरदुली, पनागर विकासखण्ड के
ग्राम घाना और उर्दुआकला, पाटन विकासखण्ड के ग्राम उड़ना सड़क और लुहारी कांटी, मझौली विकासखण्ड के ग्राम इंद्राना और मुरैठ, शहपुरा विकासखण्ड के ग्राम बिलखरवा और मगरमुंहा, सिहोरा विकासखण्ड के ग्राम अगरिया और मझगंवा तथा कुंडम विकासखण्ड के ग्राम खुख्खम और पड़रिया में लगाये गये। इन शिविरों में स्वरोजगार योजनाओं के तहत बैंकों से ऋण प्राप्त कर स्वयं की इकाई अथवा व्यवसाय
स्थापित करने के इच्छुक एक सैकड़ा से अधिक युवाओं से आवेदन पत्र प्राप्त हुये।
ज्ञात हो कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उद्यमिता के संस्कार विकसित करने तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार ऋण योजनाओं की सहायता से स्वयं का उद्योग अथवा व्यवसाय प्रारंभ करने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की पहल पर हर बुधवार को जिले के प्रत्येक विकासखण्ड के दो-दो क्लस्टरों में उद्यम संस्कार शिविर का आयोजन करने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उद्यमिता का विकास करने की पहल :- जिले के सभी सात विकासखंडों में चौदह स्थानों पर लगाये गये उद्यम संस्कार शिविर. स्वरोजगार योजना से स्वयं का उद्यम स्थापित करने विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








