Home इंदौर कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के...

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्‍त दल ने किया रेत खदानों का औचक निरीक्षण अवैध खनन मे संलिप्त दो वाहन जब्‍त

24
0

कटनी   जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सघन जांच अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर  राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्‍त अमले द्वारा बड़वारा तहसील एवं बरही तहसील स्थित रेत खदानों का औचक निरीक्षण किया।

          उपसंचालक खनिज अधिकारी रत्‍नेश दीक्षित ने बताया कि संयुक्‍त दल द्वारा बड़वारा तहसील के अंतर्गत इमलिया, लोहरवाड़ा, कुम्हारवाड़ा, सूरजपुर एवं बरही तहसील अंतर्गत छिंदहाई पिपरिया, जाजागढ़, बहिर्घटा, बसाड़ी, सुतरी, सलैया, नदावन ग्रामों में स्वीकृत रेत खदानों का औचक निरीक्षण किया गया।

          निरीक्षण के दौरान रेत खदानों में खनन कार्य संचालित होना नहीं पाया गया। जबकि ग्राम नादावान सुतरी के पास स्वीकृत रेत खदान से रेत का खनन कर बिना दस्तावेजों के परिवहन करते पाए जाने पर जब्‍त किया गया। जिसे बरही पुलिस थाना में खड़ा कराया गया। निरीक्षण में समीप ही महानदी में उमरिया जिला अंतर्गत खैरवार खदान संचालित होना पाया गया ।

          जिले में 49 रेत खदानें स्वीकृत है। जिनमें माइनिंग कॉर्पोरेशन द्वारा अक्टूंबर माह तक एमडीओ मेसर्स धनलक्ष्मी मर्चेडाइज़ प्रा.लिमि.नर्मदापुरम के पक्ष में आवंटित और संचालित थी। वर्तमान में रेत खद्दानों के रिटेण्ड्रिंग की कार्यवाही शासन स्तर से प्रक्रियाधीन है।

जिला प्रशासन की संयुक्त दल द्वारा स्वीकृत खदानों के एप्रोच रोड को भी चिन्हित किया गया एवं उपलब्ध खनिज की जानकारी ली गई।

          निरीक्षण में एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्‍ता, तहसीलदार बरही श्री प्रसन्‍न कुमार वर्मा, थाना प्रभारी बरही, उपसंचालक खनिज आर के दीक्षित, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक बरही कमलकांत परस्ते सहित अन्य उपस्थित रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here