Home इंदौर तिरुपति-श्री कालहस्ती तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्‍छुक वरिष्‍ठ नागरिकों से 27...

तिरुपति-श्री कालहस्ती तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्‍छुक वरिष्‍ठ नागरिकों से 27 तक आवेदन आमंत्रित

21
0

जबलपुर,
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जबलपुर से तिरुपति-श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों से 27 दिसम्‍बर तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। तिरुपति-श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा के लिए जबलपुर से स्‍पेशल ट्रेन 10 जनवरी को रवाना होगी। जबलपुर के तीर्थ यात्रियों के लिए इस स्पेशल ट्रेन में 300 सीटे आरक्षित की गई है। कलेक्टर कार्यालय की धर्मस्व शाखा के अनुसार तिरुपति-श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को आवेदन दो प्रतियो में देने होंगे। आवेदन तहसील स्तर पर तहसीलदार रांझी, गोरखपुर, अधारताल, सिहोरा, पाटन, मंझौली, कुंडम, पनागर, शहपुरा, जबलपुर तथा संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी या संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय में जमा किये जा
सकेंगे।आवेदन पत्र के साथ मूल निवासी के प्रमाण हेतु राशन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, विद्युत देयक, मतदाता पहचान पत्र एवं शस्त्र लायसेंस में से कोई एक अथवा ऐसा प्रमाण संलग्न करना होगा जो शासन द्वारा स्वीकार्य हो। इसके साथ ही आधार कार्ड की छायाप्रति एवं नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज के फोटो भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। तिरुपति-श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा के लिए ऐसे वरिष्ठ नागरिक अपात्र होंगे जिन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत विगत पांच वर्षों के अंदर तीर्थ यात्रा की हो। तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को आवेदन के साथ विगत पांच वर्षों में योजना के अंतर्गत यात्रा न किये जाने संबंधी घोषणा पत्र भी संलग्न करना होगा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here