जबलपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद संपूर्ण भारत में सांस्कृतिक अभ्युदय का वातावरण बना है। राज्य सरकार ने विरासत के संरक्षण के साथ विकास को गति प्रदान करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य गीता भवन बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश का पहला गीता भवन इंदौर में लोकार्पित हो चुका है। इसी क्रम में आज जबलपुर को भी गीता भवन की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संसद के माध्यम से शिक्षा नीति : 2020 में अनेक महत्वपूर्ण बदलाव करवाए। यह सौभाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश सरकार ने देश में सबसे पहले इसे लागू किया। हमने अपने पवित्र ग्रंथ गीता और रामायण के प्रसंगों को स्कूली पाठ्यक्रमों में भी स्थान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को जबलपुर में गीता भवन के लोकार्पण एवं 50 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऋषि जाबाली की पावन भूमि- जबलपुर को आज भगवान श्रीराम की रामायण के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन और भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र गीता के नाम पर तैयार हुए गीता भवन की अनुपम सौगात मिल रही है। भारत में चारों दिशाओं में श्रीराम और श्रीकृष्ण ने अपने पराक्रम से लीलाएं कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कई योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ एवं 5 विद्यार्थियों को भगवत गीता ग्रंथ का वितरण भी किया। इन विकास कार्यों में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में जीर्णोद्धार कार्य और सड़क विकास के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मृत्युलोक में प्रत्येक मनुष्य का जीवन नियत है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश में रिश्तों की उलझनों को दूर करते हुए अर्जुन को कर्मवाद का सिद्धांत समझाया। गीता की महिमा ऐसी है कि हमारे मन का अंधकार दूर हो जाता है। स्वयं कष्ट उठाते हुए कैसे संसार की सेवा करें, यह संदेश हमें गीता के माध्यम से मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में उनका लालन-पालन करने वालीं यशोदा मैया और नंद बाबा की भूमिका भी महत्वपूर्ण थी। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि,
संत-महंत एवं स्थानीयजन उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा प्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युदय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में किया प्रदेश के दूसरे गीता भवन का लोकार्पण 50 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ किये वितरित
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








