Home इंदौर विकास शुल्क शिविरों का नागरिक गण उठा रहे भरपूर लाभ ...

विकास शुल्क शिविरों का नागरिक गण उठा रहे भरपूर लाभ राम मनोहर लोहिया वार्ड में आयोजित शिविर के दौरान 3.66 लाख रुपये का विकास शुल्क जमा

18
0

कटनी  – नगर की चिन्हित पात्र अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण एवं अधोसंरचना विकास को गति देने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा वार्डवार आयोजित किए जा रहे विकास शुल्क जमा शिविरों का नागरिकों द्वारा भरपूर लाभ उठाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को वार्डवासियों की मांग पर राम मनोहर लोहिया वार्ड अहमद नगर मस्जिद के पास आयोजित विकास शुल्क शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 3 लाख 66 हजार रुपये की राशि विकास शुल्क के रूप में जमा की।प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने विकास शुल्क जमा कराकर अपने क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त किया।नागरिकों ने नगर निगम द्वारा वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित करने की पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया है।नगर निगम अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास शुल्क से प्राप्त राशि का उपयोग संबंधित वार्डों में अधोसंरचना विकास कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। शिविर के दौरान कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया गया।नगर निगम प्रशासन ने अपील की है कि शेष पात्र नागरिक भी विकास शुल्क शिविरों का लाभ उठाएं, ताकि अनधिकृत कॉलोनियों के विकास कार्यों को गति दी जा सके और वार्डों में सुव्यवस्थित नगरीय सुविधाओं का विस्तार हो सके।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here