कटनी – नगर निगम कटनी में कार्यरत वर्तमान कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की पहल पर शुक्रवार को नगर निगम के एमआईसी कक्ष मंे आयोजित कर्मचारी समस्या निवारण शिविर में निगम के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।शिविर के दौरान निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्वयं मौजूद रहकर कर्मचारियों से आवेदन लिए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा उचित निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। शिविर में पहुंचे विद्युत शाखा राज कुमार राजभर एवं फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी दिलराज सिंह के आवेदनों पर सुनवाई उपरांत निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करने हेतु लेखापाल श्रीकांत तिवारी को निर्देशित किया गया। जबकि स्थाईकर्मी महेश कुमार चौबे द्वारा नियमितीकरण किये जाने संबंधी आवेदन पर सुनवाई उपरांत स्थापना प्रभारी को प्रकरण पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश निगमायुक्त सुश्री परिहार ने दिए। वहीं एरियर भुगतान, पेंशन, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि, पारिवारिक पेंशन तथा विधि विभाग एवं अन्य सेवा संबंधी विषयों से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई उपरांत विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया जाकर आगामी माह आयोजित होने वाले शिविर के पूर्व प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही कर उनका नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता भी मौजूद रहे। शिविर के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के लगभग 70 आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता द्वारा बताया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं का पारदर्शी, सरल एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा ऐसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से प्रतिमाह करनें के निर्देश दिए गए है। जिससे निगम के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में सहायक यंत्री आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, लेखापाल श्रीकांत तिवारी सहित लेखा शाखा, विधि विभाग, पेंशन शाखा, स्थापना शाखा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं लिपिकों की उपस्थिति रही।
कर्मचारी समस्या निवारण शिविर में निगमायुक्त सुश्री परिहार ने स्वयं सुनीं वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं विभाग प्रमुखों को प्राप्त आवेदनों पर समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश शिविर में विभिन्न सेवा संबंधी विषयों के करीब 70 आवेदन प्राप्त
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









