कटनी – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना के अंतर्गत नवीन चयनित संस्थाओं की मासिक बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरन प्रीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जन अभियान के जिला समन्वयक श्री तेज सिंह केशवाल ने विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों और प्रगति की जानकारी विस्तार से दी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने विकास खंडवार की जा रही गतिविधियों की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद एवं ग्राम पंचायतों के समन्वय से पर्यावरण को शुद्ध करने एवं मवेशियों को प्लास्टिक खाने से होने वाली हानियों से बचाने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने योजनाओं, कार्यक्रमों और प्रगतिरत गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि जन अभियान परिषद एवं ग्राम पंचायतों के समन्वय और सहयोग से ग्राम पंचायतों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किए जाने हेतु सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों और जन अभियान परिषद के सदस्यों को आगामी 26 जनवरी को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने ग्राम पंचायतों में होने वाले कचरा के निस्तारण हेतु तत्परता पूर्वक आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कमलेश सैनी, मीडिया प्रभारी,योगेंद्र कुमार असाटी, बाल मुकुंद मिश्रा, अरविंद शाह,बबिता शाह, आरती गुप्ता ,नंदनी वतीय,अमित तिवारी एवं विभिन्न विकास खंडों से आए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से सम्बद्ध संस्था सदस्यों की मौजूदगी रही।
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









