Home इंदौर नगरवासियों को स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करानें नगर निगम के माकूल इंतजाम...

नगरवासियों को स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करानें नगर निगम के माकूल इंतजाम पेयजल आपूर्ति के दौरान रोजाना वार्डो से पेयजल सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे जा रहे प्रयोगशाला

18
0

कटनी  –  नगर के प्रत्येक वार्डो के नागरिकों को उनके घरों में प्रदाय किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन कटनी द्वारा व्यापक निरीक्षण एवं परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 10 जनवरी को नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर नागरिकों से पेयजल सप्लाई की गुणवत्ता की जानकारी ली जाकर घरों से  पानी  के 27 सैंपल जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाने की कार्यवाही की गई। कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय विभाग श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करानें की दिशा में निगम का अमला पूरी तरह मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। रोजाना की जल आपूर्ति के दौरान अमले द्वारा नागरिकों से संपर्क किया जाकर पेयजल गुणवत्ता की जानकारी ली जा रही है। इस दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा समस्या होने पर तत्काल निराकरण भी कराया जा रहा है। वही दूसरी ओर निगम के हेल्पलाइन नंबर 9351136230 या अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर भी गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है।  स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की पहल के तहत वार्डों से एकत्रित एवं जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए सैंपल की अब तक प्राप्त जांच रिपोर्ट में नगर में प्रदाय किया जा रहा पेयजल शासन की गाइडलाइन एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। वहीं कुछ क्षेत्रों के सैंपल क्रॉस जांच हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भी भेजे गए है।

शनिवार को इन स्थलों से लिए गए सैंपल

नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की दिशा ने शनिवार को निगम की जल प्रदाय विभाग एवं तकनीकी टीम द्वारा पेयजल सप्लाई के दौरान बाबा नारायण शाह वार्ड, बंगला लाइन, रॉबर्ट लाइन, शास्त्री कालोनी स्थित डॉ सुब्बाराव गली एवं केवट कालोनी, घंटाघर, मोहन टॉकीज रोड़ लाबेला चैक, बाबू जगजीवन राम वार्ड, प्रयागराज ट्यूबवेल, जगमोहन दास वार्ड डॉ ब्रह्मा जसूजा हॉस्पिटल गली, जयप्रकाश वार्ड डॉ अमित साहू गली हॉस्पिटल मार्ग, मानसरोवर कॉलोनी, बिरसा मुंडा वार्ड, विवेकानंद वार्ड टिकारिया बस्ती और खेर माई माता मंदिर के पीछे की बस्ती। गुरुनानक वार्ड, सावरकर वार्ड पुराना पशु चिकित्सालय, अमीरगंज स्थित नई पानी की टंकी, ओवर हेड टैंक क्रमांक 1 एवं 2, हाउसिंग बोर्ड, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड नगरिया गली, सिविल लाइन एवं जौहर गली से पानी के सैंपल जांच हेतु लिए जाकर लैब भेजे गए।नगरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना निगम प्रशासन कटनी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी नियमित जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here