कटनी – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्र का सतत निरीक्षण करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में अधिकारियों के संयुक्त जांच दल ने तहसील बहोरीबंद अंतर्गत संचालित उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया और अमानक पाये जाने पर 4 हजार 118 क्विंटल धान का उपार्जन निरस्त किया गया। साथ ही 600 क्विंटल धान जब्त की गई।कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर जांच दल द्वारा समूची धान उपार्जन व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है।जांच दल के निरीक्षण के दौरान दौरान उपार्जन केन्द्र कुआं में 2 हजार 503 क्विंटल धान, उपार्जन केन्द्र हथियागढ़ में 1 हजार 138 क्विंटल धान एवं उपार्जन केन्द्र देवरी खरगवां में 477 क्विंटल धान अमानक स्तर पर पाई गई। जिसके बाद इसे ऑनलाईन सर्वेयर एप के माध्यम से रिजेक्ट कराया गया।इसी प्रकार संयुक्त जांच दल द्वारा हथियागढ़ उपार्जन केन्द्र परिसर में ही 3 ढ़ेरों में रखी करीब 600 क्विंटल धान जब्त की गई। इस धान के बारे में किसी भी व्यक्ति के द्वारा जानकारी नहीं दिये जाने पर जब्ती बनाकर केन्द्र प्रभारी की सुपुर्दगी में सौंपी गई।निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र में नियुक्त नोडल अधिकारियों को नॉन-एफएक्यू धान न तुलवाने के निर्देश दिये गये। साथ ही वास्तविक किसानों के चिन्हांकन उपरांत ही तौल कराने की हिदायत दी गई।निरीक्षण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया, सहायक आपूर्ति अधिकारी बहोरीबंद श्री पियूष कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री आकाश नामदेव शामिल रहे।
4 हजार क्विंटल से अधिक अमानक धान का नहीं होगा उपार्जन संयुक्त जांच दल ने किया बहोरीबंद के अंतर्गत संचालित उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









