Home इंदौर धान उपार्जन में अनियमितता पाये जाने पर पांच समितियों के प्रबंधकों व...

धान उपार्जन में अनियमितता पाये जाने पर पांच समितियों के प्रबंधकों व ऑपरेटरों के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित.

26
0

जबलपुर,
​धान उपार्जन कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायतों पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त दल की खरीदी केंद्रों की आकस्मिक जाँच में पाई गई गड़बड़ियों पर जिला उपार्जन समिति द्वारा पांच समितियों के प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने एवं आर्थिक दंड अधिरोपित करने के प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजे गये हैं। ​कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपार्जन कार्य में अनियमितता बरते जाने पर ​मझौली तहसील के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सहजपुरा द्वारा संचालित हनुमते वेयर हाउस चन्नौटा स्थित उपार्जन केंद्र के प्रभारी रवि श्रीवास्तव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर विकास खरे के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का प्रस्ताव उपायुक्त सहकारिता एवं जिला प्रबंधक वेयर हाउसिंग कारपोरेशन को भेजा गया है।
इसके साथ ही इस समिति को देय कमीशन में से पांच प्रतिशत राशि की कटौती करने का निर्णय भी लिया गया है। कुंडम तहसील के अंतर्गत ​सेवा सहकारी समिति, गौरी द्वारा संचालित वाधवा वेयर हाउस टिकरिया में संचालित उपार्जन केंद्र में पाई गई अनियमितताओं पर समिति प्रबंधक संतोष पाण्डेय एवं केंद्र प्रभारी
धनीराम साहू के विरुद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव उपायुक्त सहकारिता को भेजा गया है। इसी उपार्जन केंद्र पर किसान नितिन राय द्वारा स्लॉट बुकिंग के निर्धारित समय से पूर्व नान एफएक्यु धान लाये जाने पर उन्हें आगामी तीन वर्षों के लिए उपार्जन के लाभ से वंचित कर दिया गया है।पाटन तहसील के अंतर्गत​सेवा सहकारी समिति, सकरा द्वारा साईं एग्रो मार्केटिंग वेयरहाउस में संचालित खरीदी केंद्र के प्रभारी अखिलेश यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ललित यादव के विरुद्ध उपार्जन कार्य में अनियमितता बरतने पर उपायुक्त सहकारिता को कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा गया
है। इस समिति से दंडस्वरूप संस्था के कमीशन से दस प्रतिशत राशि भी काटी जाएगी।
पनागर तहसील के अंतर्गत​सेवा सहकारी समिति, सिगोंद द्वारा रामकेश बाबा वेयरहाउस सन्चालितउपार्जन के केंद्र प्रभारी शिवम कुमार वर्मन एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश पटेल द्वारा की गई गड़बड़ी पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उपायुक्त सहकारिता को प्रस्ताव भेजा गया है। इसी प्रकार पनागर तहसील के अंतर्गत ही ​सर्वशक्ति संकुल स्तरीय संगठन भिड़ारीकला, सलैया उपार्जन केंद्र (नर्मदा वेयरहाउस पनागर) में बरती गई अनियमितताओं पर जिला उपार्जन समिति ने कर्मचारियों
को चेतावनी देने के साथ ही संस्था के कमीशन से दस प्रतिशत राशि की कटौती का निर्णय लिया है। ​जिला उपार्जन समिति ने स्पष्ट किया है कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here