जबलपुर,
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार मंगलवार को डाइट परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विकासखंड स्तर से चयनित 113 विद्यार्थियों ने मॉडल, लघु नाटिका, स्वरचित गीत और सेमिनार के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे छात्रों में स्वयं करके सीखने की प्रवृत्ति विकसित हो रही है। उन्होंने जिला स्तर पर चयनित छात्रों को संभाग स्तर पर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए श्रीराम मंदिर, आधुनिक कृषि, भारतीय
लोकतंत्र, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, सौरमंडल और गणितीय सिद्धांतों जैसे पाइथागोरस प्रमेय व ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित मॉडल रहे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और सामाजिक कुरीतियों जैसे विषयों पर लघु नाटिकाओं का मंचन कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रभारी डाइट प्राचार्य सुनील शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्यअधिकारी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न 113 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









