Home इंदौर जबलपुर में 15 जनवरी को युवा संगम; एवं रोजगार मेले का आयोजन...

जबलपुर में 15 जनवरी को युवा संगम; एवं रोजगार मेले का आयोजन ​आदर्श आईटीआई में आयोजित 15 को होगा युवा संगम का आयोजन. युवाओं को निजी कंपनियों में चयन के साथ स्वरोजगार के भी मिलेंगे अवसर

18
0

जबलपुर,
​राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 जनवरी को आदर्श आईटीआई जबलपुर में युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था और महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। उप संचालक रोजगार एमएस मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित ​युवा संगम (रोजगार मेला) में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
धारी युवा भाग ले सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक युवा अपने सभी शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों तथा बायोडेटा सहित युवा संगम में भाग ले सकते हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here