कटनी – शहर के नागरिकों को आवारा श्वानों से राहत प्रदान करने निगम प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में टीम द्वारा शहर के आवारा श्वानों को पकड़ने का अभियान चलाया जाकर 6 श्वानों को एनिमल ट्रीटमेंट हाउस भेजने की कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी गुरुनानक वार्ड से 6 आवारा स्वानों को पकड़कर डॉग सेंटर भेजने की कार्यवाही की गई थी।इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी नें बाताया कि अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहर के अलग अलग विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्रवाई की जाकर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। इस कार्रवाई में आज तेजी लाई जाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों गुरूनानक वार्ड, संत कवरराम वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड सहित अन्य स्थलों से 6 आवारा श्वानों को पकड़कर कटाएघाट स्थित डॉंग हाउस पहुॅंचाया गया। इस कार्रवाई से निश्चित रूप से नागरिकों को राहत मिलेगी।आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्रवाई के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रतिदिन शहर के आम नागरिकों से शिकायतें प्राप्त होती हैं। जिस पर संज्ञान लेकर निगम प्रशासन द्वारा गैंग को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजकर प्रतिदिन आवारा कुत्तों को पकड़वाने का कार्य किया जा रहा है।








