जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को दावोस प्रवास के दौरान वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के वैश्विक मंच पर प्रदेश की निवेश, नीति और उपलब्ध निवेश अवसरों को साझा करेंगे। साथ ही औद्योगिक निवेश, उन्नत तकनीक, पर्यटन, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और रक्षा उत्पादन जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में राज्य की तैयारियों, नीतिगत स्पष्टता और दीर्घकालिक विकास के विजन की विस्तार से जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण सेक्टर्स में अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ एमओयू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उच्च स्तरीय संवादों में सहभागिता करेंगे, जिनमें यूटिलिटी-स्केल ऊर्जा संक्रमण, निवेश जोखिम न्यूनीकरण और उप-राष्ट्रीय सरकारों की भूमिका पर केंद्रित सत्र शामिल हैं। इन संवादों के माध्यम से राज्य में ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं, निजी निवेश को प्रोत्साहन और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मध्यप्रदेश मॉडल को वैश्विक निवेशकों और नीति-निर्माताओं के समक्ष रखा जाएगा। पर्यटन क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश की उभरती संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। ‘री-इमैजिनिंग टूरिज्म एट स्केल’ विषयक विशेष सत्र में संस्कृति, विरासत, नवाचार और कनेक्टिविटी के समन्वय से पर्यटन को आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के सशक्त माध्यम के रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति पर अंतर्राष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी, एविएशन, टूरिज्म फोरम और क्रिएटिव इंडस्ट्री से
जुड़े वैश्विक प्रतिनिधियों के साथ संवाद होगा। ऊर्जा, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, हेल्थकेयर, एफएमसीजी, एविएशन और उभरती तकनीकों से जुड़े वैश्विक उद्योग नेतृत्व के साथ लक्षित वन-टू-वन बैठकें होंगी। इन बैठकों का उद्देश्य मध्यप्रदेश में निवेश के ठोस अवसरों, दीर्घकालिक औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन की संभावनाओं को आगे
बढ़ाना है। इसके साथ ही ‘इन्वेस्ट इन इंडिया: मध्यप्रदेश– ए स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट हब’ सत्र के माध्यम से राज्य की औद्योगिक क्षमता, इंफ्रॉस्ट्रक्चर रेडीनेस और सेक्टर-फोकस्ड नीतियों को वैश्विक निवेशकों के समक्ष रखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव औपचारिक सत्रों के साथ संवाद, उद्योग जगत के साथ राउंड टेबल चर्चाएं, नेटवर्किंग मीटिंग और वैश्विक राजनीतिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। समग्र रूप से दावोस का दौरा मध्यप्रदेश को निवेश, तकनीक और वैश्विक सहयोग के माध्यम से भविष्य की
अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार करने की दिशा में निर्णायक पहल सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दावोस दौरा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाने, अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी को सुदृढ़ करने और राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश एवं रोजगार सृजन के नये अवसर खोलने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को दावोस में निवेश, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के जरिए मध्यप्रदेश के विकास एजेंडे को वैश्विक मंच पर करेंगे साझा दावोस में मध्यप्रदेश के लिये वैश्विक साझेदारी का निर्णायक दिन
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








