Home इंदौर “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के तहत किसानों को 90 फीसदी अनुदान...

“प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के तहत किसानों को 90 फीसदी अनुदान पर मिलेगा सोलर पंप विजयराघवगढ़ और रीठी में विकासखंड स्‍तरीय शिविर 22 को

22
0

कटनी  “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के तहत कटनी जिले के किसानों को 90 फीसदी अनुदान पर सोलर पंप का लाभ दिया जा रहा है। इन किसानों को सोलरपंप योजना से लाभान्वित कराने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में 22 जनवरी को विकासखण्ड विजयराघवगढ़ व रीठी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।इसके लिये कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी विकासखंड के कृषि विकास अधिकारियों, ऊर्जा विकास निगम के प्रभारी, सेंट्रल बैंक के प्रबंधक, लीड बैंक प्रबंधक और एमपीईबी के अधीक्षण यंत्री को कार्य दायित्‍व सौंपते हुये शिविरों में उपस्थित रहकर किसानों की मदद करने के निर्देश दिये हैं। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (कुसुम) योजना केन्द्र शासन द्वारा लागू की गई है। भारत सरकार द्वारा कृषकों की आय में बढ़ोतरी एवं आर्थिक विकास के लिये लागू, प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महा अभियान (कुसुम) योजनान्तर्गत घटक कुसुम-ब लागू की गई है। प्रदेश में यह योजना “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के नाम से संचालित है। कुसुम-ब के अन्तर्गत कृषकों के यहां ऑफ ग्रिड सोलर पम्पों की स्थापना की जाती है।

मिलेगा 90 फीसदी अनुदान

          कृषकों की भूमि पर सोलर पंप की स्थापना के लिये, वर्तमान में “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के अन्तर्गत किसानों को 1 एच.पी. से 7.5 एच.पी. तक क्षमता के पम्प पर 90 प्रतिशत सब्सिडी (अनुदान) दिये जाने का प्रावधान है।

          सोलर पंप की दैनिक उपयोगिता उपरांत, सोलर पैनलों की उत्पादित अतिरिक्त ऊर्जा के वैकल्पिक उपयोग हेतु यूनिवर्सल सोलर पंप कन्ट्रोलर (यू.एस.पी.सी.) के उपयोग का विकल्प भी कृषकों को दिया गया है।

इन तिथियों को लगेगा शिविर

          कलेक्‍टर द्वारा आदेश के अनुसार विकासखंड विजयराघवगढ़ और रीठी में 22 जनवरी को, विकासखंड कटनी और बड़वारा में 23 जनवरी को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

किसानों के लिए जरूरी दस्तावेज

          योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही किसानों को शिविर स्थल पर के आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर तथा बैंक खाता खोलने हेतु 100 रूपये की राशि के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here