जबलपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 25 जनवरी को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास की अनेक सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आगर रोड़ स्थित अटल परिसर फाजलपुरा में आधुनिक और बहुउद्देशीय खेल एवं मनोरंजन सुविधाओं से युक्त स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे। एक ही स्थान पर खेल एवं मनोरंजन की सुविधाओं से सुसज्जित
स्पोर्टस कॉम्पलेक्स 28 करोड़ 31 लाख रुपये से निर्मित किया गया है। इसके साथ ही आर.डी. गार्गी मेडिकल कॉलेज के नव निर्मित ऑडिटोरियम एवं कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण कर मेडिकल कॉलेज की रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रत्नाखेड़ी में पाटीदार समाज के प्रांतीय कार्यालय का भूमि-पूजन और हरि फाटक पुल 2 लेन से चौड़ीकरण कर 6 लेन में करने का भूमि-पूजन भी करेंगे। साथ ही ग्राम डेंडिया में महालोक होटल एवं रिसोर्ट का शुभारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ.
यादव उज्जैन में रविवार को राहगिरी आनंदोत्सव-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों, उड़ान कार्यक्रम के तहत मानसिक रूप से अविकसित बच्चों, दृष्टिबाधित बालक एवं बालिकाओं से भेंट कर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर बच्चों को पुरस्कृत भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्या भारती भवन उज्जैन में आयोजित निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर अभियान का शुभारंभ भी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन को देंगे विकास की अनेक सौगातें बहुउद्देशीय स्पोर्ट कॉम्पलेक्स का करेंगे लोकार्पण हरि फाटक पुल के चौड़ीकरण का करेंगे भूमि-पूजन राहगिरी आंनद उत्सव और उड़ान कार्यक्रम में होंगे शामिल
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








