Home इंदौर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत एनएचएआई द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित यातायात नियमों...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत एनएचएआई द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित यातायात नियमों के पालन करने व जागरूकता से जीवन की सुरक्षा होती है- कलेक्टर श्री सिंह सड़क सुरक्षा के लिये जागरूकता अभियान चलायें- एसपी श्री उपाध्याय

17
0

जबलपुर, कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री संपत्त उपाध्याय की मौजूदगी में आज बरगी के पास बहोरीपार टोलनाका परिसर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत एनएचएआई द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम श्री अभिषेक सिंह, तहसीलदार श्रीमती पूर्णिमा खंडायत, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री अमृत साहू सहित पुलिस अधिकारी व बड़ी तादाद में क्षेत्रीय जन मौजूद थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है जो
दिनों-दिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण ज्वलंत समस्या बन रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में जितने मृत्यु अन्य कारणों से नहीं होती, उतनी मृत्यु सड़क दुर्घटना से होती है। अत: फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट तथा टूव्हीलर चलाते समय हेलमेट अनिवार्य  रूप से लगायें। उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा के साधनों का समुचित उपयोग करने व जागरूकता से जीवन की सुरक्षा होती है। सुरक्षा साधनों के उपयोग से सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दर बहुत कम होती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरण पर एनएचएआई रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि पीड़ितों के परिजन को यथासंभव सहायता राशि स्वीकृत की जा सके। पुलिस अधीक्षक श्रीउपाध्याय ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं किंतु मृत्यु दर कम नहीं हो रही है पिछले साल यह आंकड़ा 630 था और प्रतिदिन सड़क दुर्घटना से 2 लोगों की मृत्यु हो जाती है। सड़क दुर्घटना रोकने के लिये लगातार जागरूकता शिविर कर रहे हैं। हेलमेट बांट रहे हैं, फिर भी क्या कारण है कि सड़क दुर्घटनाओं में सुधार नहीं हो पाता। उन्होंने एनएचएआई की अधिकारी से कहा कि जितने भी ब्लैक स्पॉट हैं, उन्हें सुधारें। वाहनों की संख्या
बढ़ रही है और आगे भी बढ़ते रहेंगे, इसलिए इंटरचेंज प्लान करें। जिले में गांधीग्राम व
गोसलपुर क्षेत्र में छोटे-बड़े ब्लैक स्पॉट है, उनमें लाइट व स्टील रैंलिंग लगायें। हाईवे पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की दुर्घटनाएं ज्यादा होती है, क्योंकि वे स्पीड में चलते हैं। इसीलिए उन्हें जबरदस्ती हेलमेट पहनायें और सुरक्षा का पूरा उपाय करने की सलाह दें। बिना सीट बेल्ट व हेलमेट के वे वाहन न चलायें। उन्होने कहा कि नेशनल हाइवे के आसपास के गांवों के लोगों के लिये सड़क सुरक्षा के लिये जागरूकता अभियान चलायें। कार्यक्रम के दौरान एनएचएआई द्वारा निशुल्क हेलमेट का वितरण भी कराया गया तथा ब्लड डोनेशन करने वालों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री साहू ने कहा कि वे पूरी तत्परता के साथ एनएचएआई के ब्लैक स्पॉट
को ठीक करेंगे ताकि सड़क दुर्घटना न हो।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here