कटनी – माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 हेतु परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री एवं प्रश्न पत्रो का वितरण 6 फरवरी से किया जायेगा। विकासखंड बहोरीबंद, ढीमरखेडा, बड़वारा एवं विजयराघवगढ़ के 59 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री एवं प्रश्न पत्रो का वितरण 6 फरवरी को और विकासखंड कटनी एवं रीठी के 35 परीक्षा केन्द्रो में सामग्री वितरण 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे से समन्वयक केन्द्र, शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी से किया जावेगा। जिले में बोर्ड परीक्षाओ हेतु 94 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी ने सभी परीक्षा केन्द्रो के संस्था प्रमुखों और प्राचार्य को निर्देशित किया है कि नियत तिथि एवं स्थान में जिम्मेदार कर्मचारी सहित दो ताले वाले पेटी, दो भृत्य सहित वितरण केन्द्र में उपस्थित होकर केन्द्राध्यक्ष के साथ प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाये प्राप्त करें। परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष वितरण केन्द्र में निर्धारित समयावधि में उपस्थित न होने पर मण्डल के नियम निर्देशो के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री एवं प्रश्न पत्रों का वितरण 6 फरवरी से
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









