कटनी – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढीमरखेड़ा में गुरूवार को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आईटीआई से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों, उनमें उपलब्ध तकनीकी कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार आईटीआई के कोर्स करके विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सकते हैं एवं निजी व शासकीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। काउंसलिंग सत्र के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया तथा उन्हें भविष्य में सही दिशा चुनने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने आईटीआई प्रवेश से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की एवं मार्गदर्शन के लिए आयोजकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें सिल्को बाइट डिग्री कॉलेज कटनी, महर्षि कॉलेज करौंदी एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल थे।
Home इंदौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढीमरखेड़ा में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों...
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढीमरखेड़ा में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल एवं स्वरोजगार से संबंधित दी गई जानकारियां
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42










