कटनी – श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता से करते हुए श्रमिक नियोजन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें। जिन ग्राम पंचायतों में श्रमिक नियोजन में वृद्धि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध किए जाने में लापरवाही बरती जा रही है, ऐसी ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों को अवैतनिक करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवसों के सृजन में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने योजनाओं की वर्चुअली समीक्षा करते हुए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा कनेक्ट रहे। सुश्री कौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी एक से डेढ़ माह में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सटीक और प्रभावी कार्य योजना तैयार करें। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायत कटनी की 11 एवं रीठी की 8 ग्राम पंचायतों एवं बड़वारा में मानव दिवसों के सृजन में स्थिति संतोषजनक नहीं होने के फल स्वरुप प्रतिदिन निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्य को अर्जित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सुश्री कौर ने जिले की 37 ग्राम पंचायतों में लेबर नियोजन नही होने पर नाराजगी व्यक्त की जिसमें जनपद पंचायत बडवारा की 1 ग्राम पंचायत बहोरीबंद की 4 ग्राम पंचायतें जनपद पंचायत ढीमरखेडा की 13 ग्राम पंचायतें जनपद पंचायत कटनी की जनपद पंचायत रीठी की 8 ग्राम पंचायतें शामिल है। जिन ग्राम पंचायतों में आज लेबर नियोजन नही किया गया है उन ग्राम पंचायतों की जनपद सीईओ समीक्षा करें और कार्य नही करने वाले ग्राम रोजगार सहायकों को अवैतनिक करने की कार्यवाही की जाये। पंचायत ढीमरखेड़ा के लेबर बजट की समीक्षा करते हुए उपयंत्री श्री अनिल जाटव के कार्य क्षेत्र की प्रगति न्यून होने के कारण कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उत्तर लेने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत बहोरीबंद की रोजगार मूलक स्थिति संतोषजनक होने के कारण और अधिक प्रयास करते हुए लक्ष्य को वित्तीय सत्र समाप्ति के पूर्व हासिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि रोजगार मूलक कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर तकनीकी मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं।
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









