जबलपुर,राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के पहले चरण में नागरिकों से अभी तक केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित 24 हजार 767 आवेदन प्राप्त हुये हैं और इनमें से 17 हजार 887 का निराकरण किया जा चुका है। निराकृत प्रकरणों में स्वीकृत आवेदनों की संख्या 17 हजार 837 एवं अस्वीकृत किये गये आवेदनों की संख्या 50
है, जबकि 6 हजार 880 आवेदन लंबित है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने प्रदेश भर में स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी से संकल्प से समाधान अभियान प्रारंभ किया गया है। चार चरणों के इस अभियान में नागरिकों
को 106 विभागों से जुड़ी सेवाओं और योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये पंचायत, नगरीय निकाय एवं जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है।
अभियान के 12 जनवरी से 15 फरवरी तक के पहले चरण में नागरिकों से केंद्र और राज्य शासन की सेवाओं एवं योजनाओं से सबंधित आवेदन प्राप्त करने ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर दलों का गठन किया गया है। ये दल घर-घर जाकर या शिविर लगाकर आवेदन एवं शिकायत प्राप्त कर रहे हैं। नागरिकों से प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज करने के बाद आवेदनों और
शिकायतों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है और निराकरण की स्थिति भी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। इसके लिये क्लस्टर स्तर पर नोडल अधिकारियों को नियुक्तिकी गई है। संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में अनिराकृत प्रकरणों का निराकरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक चलाये जाने वाले दूसरे चरण में क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाकर किया जायेगा। क्लस्टर स्तर पर आयोजित शिविरों में आम नागरिक आवेदन दे सकेंगे। अभियान का तीसरा चरण 16 मार्च से
26 तक चलाया जायेगा। तीसरे चरण में क्लस्टर स्तर पर अनिराकृत आवेदनों और शिकायतों तथा नये प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण करने खण्ड स्तर पर शिविर लगाये जा रहे हैं। इन शिविरों में किये गये निराकरणों को ब्लॉक लेवल नोडल अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा। संकल्प से समाधान अभियान का चौथा और आखिरी चरण 26 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। इस चरण में जिला स्तर पर शिविर लगाकर सभी अनिराकृत शेष आवेदनों एवं शिकायतों के साथ नवीन प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। जिला स्तरीय शिविर में हितग्राहियों एवं लाभार्थियों को मौके पर ही हितलाभों का वितरण भी किया जायेगा। संकल्प से समाधान अभियान के जिले में 88 शिविर आयोजित किये जायेंगे। इनमें से 80 क्लस्टर स्तर पर, सात शिविर विकासखण्ड स्तर पर और एक शिविर जिला स्तर पर लगाये जाएंगे। अभियान के प्रथम चरण में अभी तक निराकृत किये गये आवेदनों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित 4 हजार 627, श्रम से संबंधित 2 हजार 941, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण से संबंधित 2 हजार 950, राजस्व से संबंधित 1 हजार
629, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी से संबंधित 1 हजार 642, समान्य प्रशासन से संबंधित 1 हजार 226, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा से संबंधित 1 हजार 168, महिला एवं बाल विकास से संबंधित 872 तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित 568 आवेदन शामिल हैं।
संकल्प से समाधान अभियान :- जिले में अभी तक 24 हजार 767 आवेदन प्राप्त 17 हजार 887 का हुआ निराकरण
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








