कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मंगलवार को बिजौरी स्थित मानव जीवन विकास समिति द्वारा संचालित कोदौ-कुटकी, हल्दी, धनिया, मिर्च और तेल घानी की प्रोसिसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और अदरक एवं हल्दी जैसी किसानों के लिये फायदेमंद औषधीय फसलों की जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नायब तहसीलदार ऋषि गौतम और पर्यावरणविद् एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह, उपसंचालक कृषि अरूणिमा सेन अयंगर मौजूद रहे।कलेक्टर श्री तिवारी ने जिले के ग्रामीण अंचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर सचिव श्री सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा गांव-गांव में बीआरसी केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। जहां से किसानों को उचित मूल्य पर जैविक खाद और फसलों के लिये कीटाणुरोधी दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाती है। संस्था द्वारा इस साल संगम बीडी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा कोदौ का भी समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया गया है।कलेक्टर श्री तिवारी ने संस्था के कार्यों की सराहना किया और उन्होंने कहा कि मानव जीवन विकास समिति के माध्यम से गांव-गांव तक औषधीय फसल अदरक, हल्दी, चिया और अश्वगंधा के क्षेत्राच्छादन रकबे में बढ़ोतरी किया जाय और इसकी खेती में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाई जाये। इन फसलों की खुले बाजार में भी किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी।
कलेक्टर श्री तिवारी ने बिजौरी में किया प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









