कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी मंगलवार को बड़वारा में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होने के बाद मझगवां पहुंचे और मुश्किल डगर व मेढ़ पर चलकर अंर्तवर्तीय खेती, प्राकृतिक व जैविक खेती का नवाचार करने वाले प्रगतिशील किसान गोविंद कुशवाहा के खेतों में पहुंचे।कलेक्टर श्री तिवारी ने कृषक गोविंद द्वारा 5 एकड़ के खेत में की गई आलू, गोभी, सरसों, बथुआ, सेम, मटर, टमाटर, बैंगन आदि की अंतर्वर्ती खेती का खेत में भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने किसान द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिये की गई पहल की जमकर सराहना की।किसान गोविंद ने बताया कि उनके पास देसी नस्ल के 40 पशु भी है, जिनके गोबर से खाद बनाकर वे अपनी फसलों और सब्जियों के उत्पादन में उपयोग करते हैं। कृषक गोविंद ने बताया कि इस साल उन्होंने समर्थन मूल्य पर 90 क्विंटल धान का विक्रय किया है। जिसका पैसा उनको मिल गया है। उन्होंने बताया कि उनके खेत में उत्पादित सब्जियां कटनी और उमरिया के मार्केट में हाथों-हाथ अच्छी कीमत में बिक जाती है।गोविंद के संयुक्त परिवार में 15 सदस्य हैं। सभी खेती में हाथ बंटाते हैं और फसलों और बागवानी को मिलाकर करीब 5 लाख रूपये सालाना का मुनाफा हो जाता है। कलेक्टर ने उन्हें उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं का पालन करने और शेडनेट में खीरा और टमाटर, शिमला मिर्च आदि की खेती कर और अधिक आय अर्जित करने की समझााइश दी। कलेक्टर ने कहा कि वे इसके लिये शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर अपने काम को और विस्तार दें।
कलेक्टर पहुंचे मझगवां के खेतों में, प्राकृतिक एवं जैविक खेती का किया निरीक्षण
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









