कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में कटनी जिले के विकास को नई रफ्तार देते हुए ‘बरही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना’ को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस परियोजना के आने से जिले के कृषि परिदृश्य में बड़ा बदलाव आयेगा।परियोजना के अनुमोदन में विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक का विशेष प्रयास और सहयोग रहा। साथ ही, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में जल संसाधन विभाग ने योजना का तकनीकी खाका तैयार किया और इसे स्वीकृत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस परियोजना की कुल लागत 566.92 करोड़ रूपये है। परियोजनांतर्गत पूर्व निर्मित बाणसागर परियोजना पर इन्टेक वेल का निर्माण कर पाइप वितरण प्रणाली से सिंचाई के लिये जल का उद्वहन किया जायेगा।जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री व्ही.ए. सिद्दीकी ने बताया कि इस परियोजना में कटनी जिले की बरही एवं विजयराघवगढ़ तहसील के 27 ग्रामों को शामिल किया गया है। इससे कुल 20 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई हेतु पानी मिलेगा और लगभग 11 हजार 500 कृषक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा।वर्तमान में जिले का कुल कृषि योग्य क्षेत्र 2 लाख 51 हजार 970 हेक्टेयर है। अब तक निर्मित और निर्माणाधीन परियोजनाओं के माध्यम से 82 हजार 240 हेक्टेयर (लगभग 32 प्रतिशत) क्षेत्र में ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध थी। इस नई परियोजना के क्रियान्वयन से सिंचाई का यह प्रतिशत बढ़ेगा, जिससे जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वर्तमान में प्रति व्यक्ति आय के मामले में कटनी प्रदेश में 15वें स्थान पर है। इस सिंचाई परियोजना से किसानों की पैदावार बढ़ेगी और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
कटनी को मिली बड़ी सौगात बरही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना को कैबिनेट की मिली मंजूरी
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








