जबलपुर, जैविक कृषि को अपनाने वाले किसानों को उनके उत्पादों को अच्छा बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जबलपुर कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रत्येक रविवार को लगाये जा रहे जैविक हाट में इस बार घी, फ्लेवर्ड गुड, सोंठ, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, च्यवनप्राश, अरहर दाल, मूंग दाल, नीबू की चटनी एवं नीबू का
आचार तथा साग सब्जियां में मटर, ब्रोकली, गोभी, लौकी, भटा, गिलकी, मैथी, पालक और सरसों खरीदारों के लिये उपलब्ध रहेंगी। ऐसे उपभोक्ता जो अपने घर के किचन गार्डन में जैविक सब्जियां उगाना चाहते हैं, लेकिन किसी वजह से
जैविक खाद या कीटनाशक नहीं बना सकते, उनके लिए भी जैविक हाट में जीवामृत, सूक्ष्म पोषक तत्व, जैव रसायन, नीमाअस्त्र, ब्रह्मास्त्र, बेल जैव रसायन जैसे जैविक खाद एवं कीटनाशक भी बाजार में उपलब्ध रहेंगे। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने बताया कि जैविक हाट में उत्पादों की अच्छी कीमत मिलने से किसानों में उत्साह है और अन्य किसानों में भी जैविक कृषि के प्रति रुचि और बढ़ने लगी है। आने वाले
समय में जिले में जैविक खेती का रकबा बढ़ने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि जैविक हाट में लोगों की दिलचस्पी सप्ताह दर सप्ताह बढ़ती जा रही है और बढ़ी संख्या में यहाँ पहुँचकर रसायन मुक्त उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं।
इस रविवार को भी लगेगा जैविक हाट. साग-सब्जियों के साथ फ्लेवर्ड गुड़ और मसाले रहेंगे उपलब्ध.
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









