Home इंदौर अतिक्रमण अमला निरंतर सक्रिय, अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमणों पर रोजाना की जा...

अतिक्रमण अमला निरंतर सक्रिय, अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमणों पर रोजाना की जा कार्यवाही गायत्री नगर में बिना अनुमति निर्माण कराई गई बाउंड्रीवाल को हटाया गया

13
0

कटनी  – नगर के मुख्य मार्गो के किनारे से अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर नागरिकों को सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन की व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम की अतिक्रमण टीम द्वारा रोजाना नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों में अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं सार्वजनिक मार्गो में स्थाई अतिक्रमण, बिना अनुमति निर्माण कार्य के प्रकरणों पर भी कार्यवाही करते हुए नागरिकों को सुगम आवागमन व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है।अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि गठित टीम द्वारा सोमवार को नगर के सुभाष चौक से अहिंसा तिराहा, थाना कोतवाली से स्टेट बैंक तिराहा एवं लक्ष्मी बाई चौक, थाना तिराहा से मिशन चौक तथा मिशन चैक से चांडक चौक होते हुए नदी पार बस स्टैंड तक मुख्य मार्ग में अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य मार्गो के किनारे अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण कर यातायात को बाधित करने वाले सब्जी, फल विक्रेता एवं हाथ ठेला संचालक सहित अन्य फुटकर दुकानदारों को व्यवस्थित किया गया। कार्यवाही के दौरान व्यापारियों से निर्धारित स्थल से ही दुकानों का संचालन करनें और सड़क को बाधित न करनें की अपील की जाकर सब्जी एवं फल ठेला संचालकों को हाकर्स जोन भेजा गया। वहीं दूसरी ओर कार्यवाही के दौरान सहयोग नहीं करने वालों अव्यवस्थित ठेलों तथा कोतवाली थाने के बाहर रखे हुए खाली ठेलों की जब्ती की कार्यवाही की गई।नागरिकों द्वारा नगर की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण रोजाना घंटों जाम लगता था। अब सड़क अतिक्रमणमुक्त होने से आवागमन आसान हो गया है। लोगों ने यह कार्रवाई नियमित रूप से किये जानें की मांग की है ताकि सार्वजनिक मार्गो में अतिक्रमण न हो और नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

बिना अनुमति बाउंड्री वाल को हटाया गया

निगम प्रशासन की गठित टीम द्वारा अस्थाई स्थाई अतिक्रमणों के प्रकरणों पर भी गंभीरता पूर्वक कार्यवाही की जाकर नगारिकों को सुगम आवागमन मुहैया कराने के प्रयास किये जा रहे है। इसी श्रृंखला में सोमवार को अंबेडकर वार्ड स्थित गायत्री नगर के सार्वजनिक मार्ग में बिना अनुमति किये गए बाउंड्रीवाल निर्माण को नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के  नेतृत्व में हटाया गया। बाउंड्रीवाल हटने से गायत्री नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधरने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध हुआ है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here