Home इंदौर सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो- कलेक्‍टर श्री तिवारी ...

सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो- कलेक्‍टर श्री तिवारी कलेक्टर ने शिकायतें अटेंड नहीं करने वाले 5 शासकीय कर्मियों का वेतन काटा समय-सीमा बैठक में कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

23
0

फरवरी –सीएम हेल्‍पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतें नॉट अटेंड होना गंभीर लापरवाही मानी जायेगी। उन्होंने शिकायतें अटेंड नहीं करने वाले 5 शासकीय कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

इस दौरान नगर निगम आयुक्‍त तपस्‍या परिहार एवं अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा मौजूद रहे।

इनका कटा वेतन

सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों को अटेंड नहीं करने वाले विभिन्न विभागों के 5 शासकीय कर्मियों का कलेक्टर श्री तिवारी ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इन लापरवाह कर्मियों में संबल योजना प्रभारी नगर निगम सनद विश्वकर्मा,पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ मणि गुप्ता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री द्वय साकेत सुहाने और मोहित तिवारी स्लीमनाबाद शामिल हैं।

संकल्प से समाधान

कलेक्टर श्री तिवारी ने संकल्प से समाधान योजना के तहत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही 16 फरवरी से शुरू होने वाले अभियान के द्वितीय चरण में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की हिदायत दी। जिले में संकल्प से समाधान अभियान के तहत विभिन्न विभागों की 106 सेवाओं का लाभ आमजन को दिलाया जा रहा है।

ई-केवाईसी में अग्रणी कटनी

ई-केवाईसी करने के कार्य में कटनी जिला प्रदेश के 5 अग्रणी जिलों में शामिल हैं।फार्मर आईडी बनाने के मामले में कलेक्टर श्री तिवारी ने विजयराघवगढ़ तहसीलदार की सराहना की। उन्होंने रीठी की कमजोर प्रगति में सुधार करने की नसीहत दी। जिले में अब तक दो लाख दो हजार 385 किसानों की फार्मर आईडी रजिस्ट्री बनाने का कार्य हो चुका है।

कलेक्टर श्री तिवारी ने मानव अधिकार सहित अन्य आयोगों के पत्रों पर समय पर जवाब देने की हिदायत दी।कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री,पी एम किसान ई-केवाईसी, भू-अभिलेख, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, किसान क्रेडिट कार्ड, पी एम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति की समीक्षा किया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में और अधिक गति लाने की हिदायत दी।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने धरती आबा जनजातीय उत्‍कर्ष अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्‍ज्वला 3.0 योजना के तहत आदिवासी परिवारों की ई-केवाईसी करने और नि:शुल्‍क गैस, चूल्‍हा व गैस-सिलेण्‍डर से लाभान्वित कराने के निर्देश जिला आपूर्ति अधिकारी को दिये।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने उपसंचालक कृषि को “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के तहत सोलर पंप वितरण के लिए चिन्हित 559 किसानों से संपर्क व संवाद कर शीघ्र लाभान्वित करने की हिदायत दी।

जन्‍म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनायें

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि लोकसेवा केंद्र सहित अन्य माध्यमों से जन्म -मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जाये।साथ ही सभी सीईओ जनपद पंचायत इस आशय का प्रमाण पत्र भी देवें कि उनके विकासखंड में एक साल से अधिक अवधि का कोई मामला जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए लंबित नहीं है।इस कार्य के लिए पंचायत सचिवों को सक्रिय करें।

अग्निवीर भर्ती की तैयारी

कलेक्टर श्री तिवारी ने 13 फरवरी से झिंझरी पुलिस लाईन मैदान में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मैदान में एंबुलेंस, मेडिकल टीम, चलित शौचालय, पेयजल के लिए पानी के टैंकर, मैदान समतलीकरण हेतु रोड रोलर , जेसीबी और बस की व्यवस्था के निर्देश दिए।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक के दौरान सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर, सभी एसडीएम, उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन व्हीए सिद्दीकी, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, सीएमएचओ डॉ राज सिंह, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी, उद्योग विभाग के  सहायक प्रबंधक राजेश पटेल, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्‍ता, जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विमल चौरसिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी वनश्री कुर्वेती,  प्राचार्य शासकीय तिलक कॉलेज सुनील कुमार बाजपेयी, लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here