Home इंदौर कलेक्टर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, संबंधित...

कलेक्टर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थायें करने के दिए आवश्यक निर्देश

10
0

जबलपुर,आगामी 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह  मुस्तैद है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि शहर के शिवालयों में उमड़ने वाले जनसैलाब को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन का लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु सुगमता और शांति के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाएं। इसके लिए कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं पर
चर्चा कर सतत् रूप से निगरानी रखने निर्देश दिये गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड, एडिशनल एस.पी. सहित नगर निगम के अपर आयुक्त रहे उपस्थित। शांति समिति की बैठक में महाशिवरात्रि की शोभायात्राओं के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से प्लान करके क्रियान्वयन करने के भी कलेक्टर द्वारा निर्देश प्रदान किये गए ताकि कहीं पर जाम की स्थिति निर्मित न हो और श्रद्धालुओं को भी पूजन अर्चन करने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने नगर निगम को मंदिरों के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

शांति समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैरिकेडिंग और पार्किंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये ताकि श्रद्धालुजन मंदिरों में शांति, सदभाव और भाईचारे के साथ पूजन – अर्चन कर सकें।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here