Home इंदौर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड ग्राउंड में 7 दिवसीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम...

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड ग्राउंड में 7 दिवसीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित निगमायुक्त के निर्देश पर फायर दल ने सिखाए अग्नि सुरक्षा एवं रेस्क्यू के महत्वपूर्ण कौशल

16
0

कटनी  नागरिकों में आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड ग्राउंड, जिला कटनी में आयोजित 07 दिवसीय नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर नगर निगम कटनी के फायर दल द्वारा विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा समय सीमा की बैठक में नागरिकों को फायर सेफ्टी की जानकारी प्रदान करने तथा मॉक ड्रिल आयोजित करने के दिए गए निर्देशों के परिपालन में निगम के फायर दल द्वारा शनिवार को आयोजित सत्र के दौरान वॉलिंटियर्स को अग्नि दुर्घटना की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली, एवं राहत-बचाव कार्यों की चरणबद्ध प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। फायर दल के प्रशिक्षकों ने फायर ब्रिगेड को समय पर एवं प्रभावी ढंग से सूचना प्रेषित करने के तरीकों पर मार्गदर्शन देते हुए आपातकालीन संचार के महत्व को रेखांकित किया।प्रशिक्षण में बहुमंजिला इमारतों एवं बड़ी बिल्डिंगों में संभावित आगजनी की घटनाओं के दौरान सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन, निकासी (इवैक्यूएशन) तकनीक, एवं व्यक्तिगत सुरक्षा मानकों का प्रैक्टिकल (डेमो) के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। सत्र के दौरान प्रशिक्षकों ने आग से बचाव के लिए प्राथमिक सावधानियों, जोखिम आकलन, तथा टीम समन्वय की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को आपात स्थितियों में प्रभावी सहयोग हेतु आवश्यक व्यवहारिक कौशल प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वे समाज में सुरक्षा जागरूकता के सशक्त माध्यम बन सकें। प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रदर्शित तकनीकों का अभ्यास किया एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त की।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here