जबलपुर, जैविक उत्पादों के जागरूकता बढाने तथा जैविक कृषि कर रहे किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सेतु का निर्माण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा कृषि उपज मंडी, जबलपुर में प्रत्येक रविवार को आयोजित किये जा रहे जैविक हाट में इस रविवार को भी बड़ी संख्या में खरीदार पहुँचे और फल-फूल, साग-सब्जी सहित जैविक उत्पादों की जमकर खरीदारी की। हर रविवार को जैविक हाट पहुंचना अब कईयों की आदत में शामिल गया है। रविवार को जैविक हाट में जिले के विभिन्न विकासखंडों के लगभग 35 जैविक किसानों ने सहभागिता की। किसानों द्वारा जैविक अनाज, दलहन, गिर गाय का दूध, बिलौना घी, सब्जियां, पिंक मूली, फल, कोल्ड प्रेस्ड तेल सहित विभिन्न जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया गया।
जैविक हाट में प्रेमधारा गिर गौशाला के संचालक और युवा तन्मय दास के जैविक खाद, बिनौला दूध, दही, मठा और मुनगा पाउडर, श्री के पी सिंह के रेड डायमंड प्रजाति के अमरूद, एप्पल बेर और स्ट्रॉबेरी, ठाकुर विनय सिंह के मिर्च पाउडर, देशी घी और चिया बीज, भाग्योदय तेल मिल के तिल, नारियल, फल्ली, बादाम और अलसी का तेल तथा विश्वकर्मा नर्मदा प्रसाद जैविक मार्ट के मटर, लौकी, धनिया, शहद और मही जैसे
जैविक एवं रसायन मुक्त उत्पाद प्रमुख आकर्षण रहे।जैविक हाट का संयुक्त संचालक कृषि के एस नेताम, उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने निरीक्षण किया। अनुविभागीय कृषि अधिकारी और जैविक प्रमाणन निरीक्षक डॉ इंदिरा त्रिपाठी के नेतृत्व में इस रविवार को जैविक हाट के सफल आयोजन की जिम्मेदारी विकासखण्ड शहपुरा के कृषि अधिकारियों ने संभाली।
जैविक हाट में बड़ी संख्या में पहुंचे खरीदार, पसंद आने लगे जैविक उत्पाद.
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42












