Home इंदौर “कर्मचारियों की सुविधा पर निगमायुक्त का फोकस नगर निगम...

“कर्मचारियों की सुविधा पर निगमायुक्त का फोकस नगर निगम कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु 27 फरवरी को विशेष शिविर आयोजित

12
0

कटनी   नगर के प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारू एवं कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशील बनाते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा नव वर्ष प्रारंभ होने के साथ ही कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सकारात्मक पहल करते हुए 2 जनवरी 2026 से निगम में पदस्थ कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों की निगम संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कर्मचारी समस्या निवारण शिविर  आयोजित करने का निर्णय लिया था।निगमायुक्त की इस  सकारात्मक पहल के तहत इस माह भी 27 फरवरी 2026 को नगर निगम के एम आई सी सभाकक्ष में कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पेंशनर्स की नगर निगम से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कर्मचारी समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के दौरान निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार स्वयं मौजूद रहकर कर्मचारियों की समस्या एवं शिकायतों पर सुनवाई करेंगी।उपयुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने बताया कि 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले शिविर में सेवा संबंधी प्रकरण, वेतन, पेंशन, जीपीएफ, अवकाश, मेडिकल प्रतिपूर्ति सहित अन्य लंबित मामलों में प्राथमिकता से सुनवाई की जाकर उनका निराकरण किया जाएगा।निगमायुक्त सुश्री परिहार ने शिविर के प्रभावी एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएँ समयपूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों व पेंशनरों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे अनावश्यक विलंब और कार्यालयीन प्रक्रियाओं की जटिलता को कम किया जा सके।निगम प्रशासन ने सभी कर्मचारियों एवं पेंशनरों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएँ। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here