जबलपुर,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय को रोकने खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये आज गुरुवार को भी नमकीन, मिठाई, मावा, पनीर विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को निरीक्षण के दौरान त्रिपुरी चौक स्थित मामा स्टोर्स से नमकीन एवं सोयाबीन तेल, गढ़ा स्थित हनुमान डेयरी से दही एवं मावा, भेड़ाघाट चौराहा स्थित बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार से मावा बर्फी एवं नमकीन मिक्चर, दुबे मिष्ठान्न भण्डार से बर्फी एवं नमकीन, शहपुरा स्थित बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार से कुन्दा पेड़ा एवं मिल्क केक, सराफा स्थित
भगवती बीकानेर मिष्ठान्न महल से खोवा एवं खेवा बर्फी, तमरहाई कोतवाली स्थित राजा रसगुल्ला से रसगुल्ला एवं पतीशा के नमूने लिये गये। निरीक्षण की कार्यवाही में दुग्ध उत्पादों मावा, घी, पनीर आदि का मौके पर ही प्राथमिक परीक्षण भी
किया गया। प्राथमिक परीक्षण में यूरिया, डिटर्जेंट तथा स्टार्च एवं शक्कर की उपस्थिति नहीं पायी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाई तथा नमकीन आदि के निर्माण तथा संग्रहण की प्रकिया में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रावधानों का पालन करने के निर्देश
दिये गये।
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने निरीक्षण जारी. गुरुवार को सात विक्रय प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण.
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











