Home इंदौर जलकर की राशि बकाया होने पर वार्ड क्रमांक 35 के 6 नल...

जलकर की राशि बकाया होने पर वार्ड क्रमांक 35 के 6 नल कनेक्शन किए गए विच्छेदित सुगम सेवा सरल भुगतान के तहत शुक्रवार को सुभाष चैक एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित होंगे शिविर

10
0

कटनी  – वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए नगर प्रशासन द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के 6 उपभोक्ताओं द्वारा जलकर की राशि लंबे समय से निगम कोष में जमा नहीं किये जाने पर 6 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गई।

ये नल कनेक्शन हुए विच्छेदित

जलकर शाखा के उपयंत्री श्री मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि बार-बार सूचित करने के पश्चात भी जलकर की राशि जमा नहीं करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के उपभोक्ता क्रमांक 1002305241 पर 54 हजार 717, उपभोक्ता क्रमांक 1002308729 पर 92 हजार 774 रुपये, उपभोक्ताओं क्रमशः 1002305246 पर 48 हजार 162 रुपये, उपभोक्ता क्रमांक 1002305593 पर 92 हजार 573 रुपये, उपभोक्ता क्रमांक 100230 6720 पर 55 हजार 753 तथा उपभोक्ता क्रमांक 1002307489 पर 48 हजार 910 रुपये की जलकर की राशि लंबे समय से बकाया थी। उक्त राशि को निगम कोष में जमा करने हेतु बार- बार सूचित करने के बाद भी जलकर की राशि का भुगतान नहीं करने पर नल कनेक्शन विच्छेदित करने की कार्यवाही की गई है।

शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविर

राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा जहां एक ओर नागरिकों को सुगम सेवा सरल भुगतान की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से वार्डवार शिविरों का आयोजन कर बकाया करों को आसानी से जमा करने की सुविधा नागरिकों को मुहैया कराई जा रही है। नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर आयोजित होने वाले शिविरों की श्रृंखला में शुक्रवार 27 फरवरी को वार्ड क्रमांक 22,23,25 एवं 26 हेतु सुभाष चैक सहित वार्ड क्रमांक 27, 28 एवं 29 के करदाताओं की सुविधा की दृष्टि से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाकर नागरिकों को बकाया करों को आसानी से जमा करने की सुविधा प्रदान की जायेगी। निगम प्रशासन नें नागरिकों से आयोजित होने वाले शिविरों का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर नगर विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here