Home इंदौर त्यौहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने...

त्यौहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया कई विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण.

9
0

जबलपुर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरकिक्षा प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने होली के त्यौहार को दृष्टिगतरखते हुए आज शनिवार को भी कई मिष्ठान्न विकय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने भी एकत्र किये गये, जिन्हें परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार को खाद्य पदार्थों के विक्रय प्रतिष्ठानों के किये गये निरीक्षणों में पाटन स्थित मदन मिष्ठान्न से कलाकंद, मावा एवं नमकीन सेव, बालाजी बीकानेर से मिल्क केक, कुन्दा और नमकीन, राजू मिष्ठान्न से मावा, कलाकंद और बताशा, किशनलाल नेमा से बताशा माला, संदीप खोवा भण्डार से मावा, नमामि स्वीट्स से खोवा पेड़ा तथा नमकीन, बदू खोवा भण्डार से मिल्क केक, बस स्टैण्ड, कटंगी स्थित सुंदर रसगुल्ला से रसगुल्ला, महानद्दा स्थित बीकानेर
मिष्ठान्न भण्डार से खोवा पेड़ा एवं बेसन लड्डू, सदर बाजार स्थित रेहान डेयरी से दूध एवं दही, बेलखाडू स्थित संतोषी मिष्ठान्न भण्डार से खोवा एवं नमकीन सेव, मेन रोड़ पनागर स्थित मनोज स्वीट्स से खोवा पेड़ा एवं नमकीन, इंदिरा मार्केट पनागर स्थित कैलाश मिष्ठान्न भण्डार से बेसन लड्डू, कांचघर स्थित देवयानी बेकर्स से भाखरवडी एवं नमकीन, गोहलपुर स्थित बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार से नमकीन
एवं पतीशा के नमूने लिये गये।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here