कटनी – ग्रीष्म काल में नागरिकों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने ग्राम पंचायत हरदी, घुघरी और महनेर ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने नागरिकों की समस्याओं का तत्परता पूर्वक निराकरण कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। गत दिवस जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी ने सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था और सुचारू संचालन हेतु डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। श्री कोरी ने समस्याओं के निराकरण हेतु तत्परता पूर्वक संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। गौर तलब है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं को पूर्ण कर उक्त ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है। जनपद पंचायत के सीईओ ने सभी घरों नल कनेक्शन, पाइपलाइन से जल सप्लाई के साथ अन्य अधूरे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी ने ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42










