जबलपुर,
जबलपुर में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश के निदेशक श्री कार्तिकेय गोयल द्वारा की गई। जिसमें उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनगणना के प्रथम चरण की कार्यप्रणाली और मकान सूचीकरण कार्यों की बारीकी से समीक्षा
की। श्री गोयल ने फील्ड स्तर पर कार्य की सटीकता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सुझाव प्रदान किए। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक गहलोत ने उनका स्वागत किया और कार्य को बेहतर बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। जनगणना 2027 की समय-सीमा के बारे में जानकारी देते हुए निदेशक श्री गोयल ने बताया कि आगामी 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का
कार्य किया जाएगा। इसके अलावा आम नागरिकों के लिए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता डिजिटल टूल्स का व्यापक उपयोग है, जिसमें पूरे कार्य की मॉनिटरिंग सी.एम.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से की जाएगी और मकान सूचीकरण ब्लाकों का निर्माण एच.एल.बी.सी. मॉड्यूल पर किया जाएगा। बैठक के समापन पर श्री गोयल
ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन, संयुक्त संचालक प्लानिंग श्री बलवंत सिंह राहंगडाले और भोपाल निदेशालय से नियुक्त प्रभारी अधिकारी श्री मनोज नाथानी सहित जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण चार्ज अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











