Home इंदौर वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में वार्षिक उत्सव की शानदार प्रस्तुति

वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में वार्षिक उत्सव की शानदार प्रस्तुति

176
0

कटनी/ बहोरीबंद तहसील मुख्यालय में स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बहोरीबंद विधानसभा के विधायक प्रणय प्रभात पांडे की उपस्थिति देखने को मिली शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई वही इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों अभिनंदन स्वागत किया गया कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार मनमोहक परिस्थितियों की गई जिस कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा इस अवसर पर विधायक प्रणय पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि एक अच्छी शिक्षा और संस्कार जीवन को नई दिशा देते हैं समाज को शिक्षित और सांस्कृतिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है उन्होंने कहा कि परिवारों के विस्तार के साथ नई पीढ़ी को सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच की जरूरत है जिससे वे भविष्य में समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सके कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की मेधावी छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य इंद्र कुमार सिंह ठाकुर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम में बहोरीबंद एसडीएम राकेश कुमार चौरसिया अंतोदय समिति के अध्यक्ष सुनील जरत्नम भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश व्यवहार डॉक्टर पीयूष अग्रवाल सचिन पौराणिक माधव पटेल वीरेंद्र गुप्ता पूर्व सरपंच रोहित गुप्ता धर्मेंद्र पटेल सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता सहित अध्यापक छात्र और नागरिकों की उपस्थिति देखने को मिली कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर विनय जैन द्वारा किया गया


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here