जबलपुर,
कृषि के क्षेत्र में पारंपरिक शुद्धता और आधुनिकता के संगम को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से मंगलवार 10 मार्च को संस्कारधानी जबलपुर में विशाल रोड शो (बाइक रैली) का आयोजन किया जायेगा। कृषि वर्ष-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे रोड शो का मुख्य उद्देश्य किसानों और आम नागरिकों को श्रीअन्न (मोटे अनाज) के उपयोग से होने वाले फायदों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती की महत्ता तथा
आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना है। रोड शो का शुभारंभ सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय से होगा। कोदो, कुटकी, ज्वार और बाजरा जैसे मोटे
अनाजों को थाली में वापस लाने की मुहिम तथा खेती के भविष्य की एक झलक दिखाने आयोजित किये जा रहे रोड शो के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता बचाने के लिए प्राकृतिक और जैविक खाद के उपयो एवं कम लागत में अधिक मुनाफे के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों और तकनीकों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जायेगी। रोड शो (बाईक रैली) कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर घंटाघर, बड़ी ओमती, सिविक सेंटर, मालवीय चौक, गोल
बाजार, रानीताल, मदनमहल स्टेशन रोड, होम साइंस कॉलेज, शास्त्री ब्रिज, आदि शंकराचार्य चौक, बंदरिया तिराहा, हवाबाग कॉलेज, सदर, पेंटी नाका चौराहा, एंपायर टॉकीज, सर्किट हाउस नंबर दो तथा इंदिरा मार्केट होते हुये पुलिस हॉकी ग्राउंड पहुँचेगी। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा रोड शो (बाईक रैली) 11 से 13 मार्च तक पुलिस लाइन के हॉकी ग्राउंड में होने वाले तीन दिवसीय विशाल कृषि मेला एवं मिलेट्स फूड फेस्टिवल की भव्य शुरुआत का एक हिस्सा होगा।
श्रीअन्न और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने मंगलवार को सुबह 10 बजे से होगा रोड शो का आयोजन कलेक्टर कार्यालय से निकलेगी बाईक रैली संस्कारधानी में गूंजेगा प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न का जयघोष
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42










