जबलपुर,
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला मूल्यांकन समिति श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज वर्ष 2026- 27 के लिए अचल संपत्ति की बाजार दरों के पुनरीक्षण को लेकर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधायक प्रतिनिधि श्री सचिन जैन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जिलेकी संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने वर्तमान गाइडलाइन की कुल 2705 लोकेशनों में से 1366 लोकेशनों के दामों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है, जिसके अनुसार औसतन
15.37 प्रतिशत की वृद्धि देखी जा सकती है। मूल्य वृद्धि का यह प्रस्ताव मुख्य रूप से उन क्षेत्रों के लिए तैयार किया गया है जहां जमीनों की रजिस्ट्री गाइडलाइन से ऊंचे दामों पर हो रही है या जहां बड़े पैमाने पर विकास कार्य और नई कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। विशेष रूप से रिंग रोड, बायपास और उभरते हुए रिहायशी इलाकों में आनुपातिक रूप से बढ़ोतरी का सुझाव दिया गया है। बैठक में उप जिलामूल्यांकन समिति द्वारा प्रस्तुत गाइडलाइन प्रस्तावों की बारीकी से समीक्षा की गई और सदस्यों के
सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया। जिला मूल्यांकन समिति द्वारा अनुमोदित इन प्रस्तावों को अबआम जनता के सुझावों और आपत्तियों के लिए जिला एवं उप पंजीयक कार्यालयों में उपलब्ध करा दियागया है। आमजन 13 मार्च को दोपहर 1 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर इन प्रस्तावों का अवलोकन कर सकते हैं और अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद ही अंतिम प्रस्तावों को मंजूरी के लिए केंद्रीय मूल्यांकन समिति भोपाल की ओर प्रेषित किया जाएगा।
जिले की स्थावर संपत्ति के पुनरीक्षित बाजार मूल्य के संबंध में बैठक संपन्न
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











