जबलपुर,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत उद्योग भवन में कार्यशाला आयोजित की गई। बायपास संस्थान द्वारा रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर सनशाइन, जेएटीसीसी और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। रोटरी क्लब की फाउंडर सदस्य श्रीमती शिखा पुराणिक ने क्लब की वैश्विक गतिविधियों की जानकारी दी और इस परियोजना के
मिशन के साथ जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की। परियोजना निदेशक श्री विवेक दीक्षित ने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मिशन के विजन और उद्देश्यों को साझा किया।
महिला सुरक्षा में पुलिस की भूमिका को रेखांकित करते हुए महिला थाना प्रभारी सुश्री मंजू शर्मा ने महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी श्रीमती गीता शरद तिवारी ने पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा की शुरुआत घर से होनी चाहिए। जेएटीसीसी के नोडल अधिकारी श्री राजीव मिश्रा ने सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों और
बस स्टैंडों पर महिला हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने का आश्वासन दिया। जिला समन्वयक श्रीमती दीप्ति ठाकुर ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से महिला यात्रियों की चुनौतियों और जेएटीसीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
नगर पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) श्री रितेश शिव ने कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करना गलत है, क्योंकि यही आगे चलकर बड़ी घटनाओं का रूप लेती हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विराग पुराणिक द्वारा किया गया। अंत में रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर सनशाइन की अध्यक्ष सुश्री वर्षा गायकवाड ने सभी अतिथियों, अधिकारियों
और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन बनाने की दिशा में बड़ी पहल
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











