कटनी – जिले में आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन बुधवार को जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की प्रक्रिया, खोज एवं बचाव तकनीक के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री वी के द्विवेदी सहायक प्राध्यापक शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी के द्वारा प्रतिभागियों को आपदा का प्रकार, भूकंप में किये जाने वाले प्राथमिक कार्य के बारे में जानकारी दी गई।तत्पश्चात् द्वितीय विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री अशोक जोशी, अभियंता, परियोजना कार्यान्वयन इकाई पीआईयू विभाग द्वारा आपदा से पूर्व एवं आपदा पश्चात् संरचनाओं का सुरक्षित निर्माण के संबंध में महत्त्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके बाद राजेन्द्र सिंह बघेल जिला होमगार्ड कमांडेंट द्वारा आपदा खासकर भूकंप के दौरान अपनाये जाने वाले प्राथमिक उपचार व बचाव कार्य के संबंध में एसडीआरएफ के समन्वय से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आपदा परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से लोगों को बचाने तथा घायल व्यक्तियों को प्रारंभिक उपचार प्रदान करने के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया।प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को आपदा के दौरान समन्वित कार्यवाही, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा टीम वर्क के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने की तकनीकों का अभ्यास कराया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित प्रतिभागी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के आगामी सत्रों में प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











