कटनी – महिला सशक्तिकरण की दिशा में नवाचार करते हुये विकासखण्ड रीठी के ग्राम पंचायत सैरा के ग्राम मढि़या में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित सरस्वती स्व-सहायता समूह डारा सीएसईबी (कम्प्रेस्ड स्टेबलाइज्ड अर्थ ब्लॉक) की निर्माण इकाई का बुधवार को शुभारम्भ किया गया। निर्माण इकाई का शुभारम्भ कार्यपालन यंत्री आरईएस जितेन्द्र गुप्ता, जिला समन्वयक प्रधानमन्त्री आवास योजना जिला पंचायत श्री मृगेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीठी राजेश नरेन्द्र सिंह की विशेष उपस्थिति में किया गया।
उपस्थित अतिथियों द्वारा मशीन का विधिवत पूजन किया गया। तत्पश्चात ईंट निर्माण का कार्य प्रारम्भ किय। गया। अतिथियों द्वारा बताया गया कि इस ईंट निर्माण से प्रदूषण रूकेगा और भट्ठा नही लगवाना पड़ेगा। इस ईट से बनने वाले घरों में ठण्डक बनी रहेगी। इसके निर्माण में जगह कम लगेगी तथा मजबूती भी बनी रहेगी। यह ईंट वातावरण के अनुकूल रहेगी।
जिला समन्वयक पीएम आवास मृगेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम इन ईंटों का प्रयोग प्राथमिक रूप से चयनित 5 हितग्राहियों के यहाँ किया जायेगा। इसके पश्चात अन्य आवासों के लिये भी किया जायेगा। इसके माध्यम से महिलायें आत्म निर्भर एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी।
सहायक विकासखंड प्रबन्धक व सीएलएफ नोडल राम सुजान द्विवेदी ने जानकारी देते हुये बताया कि निर्माण इकाई के शुभारम्भ अवसर पर एई, जनपद पंचायत रीठी सौरभ भलाबी, अभियन्ता चंदन सिंह आठ्या, विकासखण्ड प्रबन्धक एनआरएलएम रीठी राजेश पाण्डेय, देवेन्द्र जैन एवं जानकीशरण शिवहरे, सरपंच ग्राम पंचायत सैरा शशी बाई रमेश पटेल, सचिव राम मनोहर यादव, रोजगार सहायक अमित खरे, महिला शक्ति सीएलएक प्रबन्धक निर्मला श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रजनी लोधी, विनीता विश्वकर्मा, हितग्राही सरोज लोधी, राजेन्द्र लोधी व अन्य ग्रामीण जन, स्व-सहायता समूहों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें।







