Home इंदौर नियमों के विरूद्ध उर्वरक वितरण करने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करें-...

नियमों के विरूद्ध उर्वरक वितरण करने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करें- कलेक्‍टर श्री तिवारी उपार्जन केन्‍द्रों में समुचित व्‍यवस्‍था करने के दिये निर्देश समय-सीमा बैठक में कलेक्‍टर श्री तिवारी ने की जनगणना, सीएम हेल्‍पलाइन, जलगंगा संवर्धन अभियान एवं समग्र ई-केवाईसी की समीक्षा, अधिकारियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

23
0

कटनी जिले में 1 अप्रैल से लागू ई-विकास वितरण प्रणाली के तहत ही खाद का वितरण किया जाय। इसका उल्‍लंघन करने वाले निजी उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि लाइसेंस निलं‍बन की अवधि में विक्रय संस्‍थान द्वारा स्‍टॉक का विक्रय न हो। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। उन्‍होंने निर्देशित किया कि ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत आने वाली समस्‍याओं को सहकारी बैंक, मार्कफेड एवं कृषि विभाग आपसी समन्‍वय से निराकृत करें।

          इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा भी मौजूद रहें।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने 15 अप्रैल से शुरू होने वाले गेहूँ उपार्जन के मद्देनजर अधिकारियों को उपार्जन केन्‍द्रो में समुचित व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को उपार्जन केन्‍द्रों की सूची अपने पास रखने हेतु निर्देशित किया।

जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा

कलेक्टर श्री तिवारी ने जनगणना 2027 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदार व एसडीएम को निर्देशित किया कि कर्मचारियों के बैच बनाकर ट्रेनिंग दिलाने का कार्य गंभीरता से पूर्ण करें। जनगणना के प्रथम चरण अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई एवं स्व-गणना का कार्य 16 से 30 अप्रैल की अवधि में संपादित किया जाएगा।

ई-केवाईसी और वैक्‍सीनेशन में लायें गति

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने समग्र ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा और बड़वारा को गति लाने के निर्देश दिए। एचपीव्‍ही टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुये कलेक्‍टर श्री तिवारी ने टीकाकरण कार्य में गति लाकर शीघ्र लक्ष्‍य पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्‍होंने सीएमएचओ को आयुष्‍मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

सीएम हेल्‍पलाइन रैंकिंग में करें सुधार

          सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने खनिज विभाग को लंबित शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिक्षा विभाग के अंतर्गत नये प्रवेश और अतिथि शिक्षकों के भुगतान से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग की प्रदेश स्‍तर पर खराब रैंकिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुये शिकायतों का निराकरण कर रैंक में सुधार करने के निर्देश दिए।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अनूसूचित जाति, कृषि, जल संसाधन, साइंस एण्‍ड टेक, पंचायत ग्रामीण विकास, श्रम, सहकारिता, पीएचई, वित्‍त, आदिम जाति कल्‍याण, परिवहन एवं महिला बाल विकास विभाग और योजना सांख्यिकी विभाग में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुये सभी को शिकायत का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जलगंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुये सभी संबंधित विभागों को अभियान के अंतर्गत किये गये कार्यों की जानकारी तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री तिवारी ने तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के पटवारियों से यह सर्टिफिकेट लें कि उनके हल्के में पीएम किसान योजना के तहत कोई भी पात्र किसान शेष नहीं है। उन्‍होंने अधिकारियों को लंबित सींमाकन और नामांकन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मंगलवार 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्‍तरीय कार्यक्रम के दौरान सभी जिलाधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सामाजिक न्‍याय, एनएचएआई, माइनिंग, आबकारी, शिक्षा, ई गवर्नेन्‍स, स्‍वास्‍थ्‍य आदि विभागों के टीएल पत्रों की समीक्षा की और सभी विभागों को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने उपसंचालक कृषि को सोलर पंप योजना के लक्ष्‍यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने खनिज विभाग को निर्देशित किया कि अवैध खनिज से जुड़े प्रकरणों में मशीनों एवं वाहनों को जब्‍त कर पुलिस थाना में जमा करने की कार्यवाही करें।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

          बैठक के दौरान सहायक आयुक्‍त आदिम जाति विमल चौरसिया, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर के सोनी, सहायक संचालक मत्‍स्योद्योग आशीष नायक, जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक ज्‍योति सिंह चौहान, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्‍ता, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधांशु तिवारी, लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा, उपसंचालक कृषि अरूणिमा सेन अयंगर सहित अन्‍य जिलाधिकारी मौजूद रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here