जबलपुर,16 अप्रैल, 2026
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज गुरुवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये शालाओं में दर्ज
सभी बच्चों की मैपिंग का कार्य तीन दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये हैं। श्री सिंह ने कक्षा एक
एवं कक्षा छह तथा कक्षा नौ एवं कक्षा ग्यारह में नामांकन में कमी को दूर करने विशेष प्रयासों की
हिदायत भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी।
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत,
जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा
अधिकारी, सहायक जिला परियोजना समन्वयक एवं प्रोग्रामर भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में छात्र-छात्राओं के हित में शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का समय
पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कम परीक्षा परिणाम वाली शालाओं पर
विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर देते हुये कहा कि इसके लिये जबाबदेही सुनिश्चित की जाये तथा शिक्षकों
की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत बनाया जाये। कलेक्टर ने
जर्जर एवं क्षतिग्रस्त शाला भवनों का चिन्हांकन करने तथा इनमें किसी भी स्थिति में कक्षा ना लगाने
के निर्देश देते हुये शाला भवन के निर्माण एवं मरम्मत के कार्य समय पर पूर्ण किये जायें। श्री सिंह ने
कक्षाओं में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल की समुचित व्यवस्था, शौचालयों को क्रियाशील रखने की
हिदायत भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बैठक में दी।
तीन दिन में पूर्ण करें छात्रों की मैपिंग का कार्य शिक्षा अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42







